फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Supervision in government model culture primary schools from today

Gurugram News: राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में आज से पर्यवेक्षण

Wed, 18 Oct 2023 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Supervision in government model culture primary schools from today
स्कूलों में संसाधनों, कार्य प्रणाली, निपुण कार्यक्रम, शिक्षण अधिगम की रिपोर्ट होगी तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में बृहस्पतिवार से पर्यवेक्षण शुरू होगा। स्कूलों में पर्यवेक्षक के लिए शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण की तरह टीमों का गठन करके सभी जिलों में भेजा जाएगा। टीम के सदस्य दो-दो स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। पर्यवेक्षण के दौरान स्कूलों में मौजूदा संसाधनों, कार्य प्रणाली, निपुण कार्यक्रम, शिक्षण अधिगम की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

गुरुग्राम के 109 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में पर्यवेक्षण होगा। पर्यवेक्षक अपने-अपने जिलों के बाहर के स्कूलों का पर्यवेक्षण करेंगे। पर्यवेक्षण टीम में निदेशालय के अधिकारी, एससीईआरटी के अधिकारी, डायट के प्राचार्य व विषय विशेषज्ञ, खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन, उप जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, जिला गणित विशेषज्ञ, एफएलएन जिला समन्वयक, बीआरपी, एबीआरसी शामिल रहेंगे। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को यह निरीक्षण किया जाएगा। डाटा कलेक्शन के लिए टूल बनाया गया है। क्लस्टर, खंड वार व जिला वार अलग-अलग पर्यवेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed