{"_id":"685d885f742d54219206ece6","slug":"sulfa-and-ganja-are-being-brought-from-nepal-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60895-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नेपाल से लाया जा रहा सुल्फा और गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नेपाल से लाया जा रहा सुल्फा और गांजा
विज्ञापन
हेरोइन, चरस, कोकिन और एमडीएमए की होती है सप्लाई, कच्चा माल दिल्ली में लाकर बनाए जाते हैं मादक पदार्थ
एनसीआर के शहर के अलावा अन्य प्रदेशों में होती है खपत
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। पिछले कुछ समय से साइबर सिटी मादक पदार्थ की खपत के लिए केंद्र बिंदु बना हुआ है। यहां पर नेपाल और नाइजीरिया के लोगों के अलावा आसपास के प्रदेशों के लोग मादक पदार्थ बेचने आते हैं।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से अभी तक पूछताछ में सामने आया है कि नेपाल से सुल्फा और गांजा लाया जाता है जबकि हेरोइन, चरस, कोकिन और एमडीएमए की भारत से नेपाल में सप्लाई होती है। वहीं, मादक पदार्थों की खपत गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली, नोएडा आदि बड़े शहरों में की जाती है।
-- --
नेपाली नागरिक सप्लाई में संलिप्त
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई में नेपाल के काफी लोग संलिप्त हैं। गुरुग्राम के अलावा दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा में मादक पदार्थों के साथ पकड़े आरोपियों में काफी संख्या में नेपाल के नागरिक पाए गए हैं। नेपाल से बस या अन्य परिवहन साधनों में ये लोग सुल्फा व गांजा लेकर आते हैं। यह मादक पदार्थ बिहार के रास्ते से होते हुए दिल्ली में पहुंचता है।
विज्ञापन
पार्टियों में मादक पदार्थों की होती है खपत
दिल्ली, गुरुग्राम व नोएडा में मादक पदार्थों की काफी मात्रा में खपत होती है। इन शहरों में युवाओं के लिए देर रात पार्टी करने का कल्चर बना हुआ है। इन पार्टियों में युवा मादक पदार्थों का उपयोग करते हैं। गुरुग्राम में देर रात आयोजित होने वाली पार्टियों, पब व बार में कई बार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीमों और गुरुग्राम पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ पकड़े गए हैं।
-- --
मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए नेपाल के नागरिक
- 22 जून को बिहार के पूर्व चंपारण निवासी मुहम्मद शहाबुद्दीन को तीन किलो 556 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। नेपाल बॉर्डर से 30 हजार रुपये में गांजा लेकर आया।
- 18 जून को बिहार के मधुबनी निवासी श्याम सुंदर पासवान को पकड़ा। आरोपी नेपाल बॉर्डर से गांजा लाकर गुरुग्राम में सप्लाई करता है।
- 16 जून को नेपाल के पोखरा निवासी बिमल पहाड़ी को 1 किलो 60 ग्राम सुल्फा और 116 गांजा के साथ काबू किया।
- 29 मार्च को नेपाल के आर्यन चौधरी को 10.70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। दिल्ली से हेरोइन खरीदकर लाया था।
- 08 अक्तूबर 2024 को नेपाल के रामबचन चौधरी को 840 ग्राम सुल्फा के साथ काबू किया था।
-- --
वर्जन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों को पकड़ने के लिए गुुरुग्राम पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई करती हैं। मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।