फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Suicide after entering the house and shooting the girl, the young man resident of Gurugram was angry about the marriage being fixed at another place.

घर में घुसकर युवती को गोली मारने के बाद खुदकुशी,युवती की शादी दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज था गुरुग्राम निवासी युवक

Tue, 09 Nov 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Suicide after entering the house and shooting the girl, the young man resident of Gurugram was angry about the marriage being fixed at another place.
नई दिल्ली। मुंडका इलाके में मंगलवार दोपहर में एक युवक ने युवती के घर में घुसकर गोली मार दी और फिर खुद के सीने पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवती को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक एक तरफा प्यार करता था और युवती की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से वह नाराज था। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस को एक युवती को गोली मारकर खुदकुशी की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां लोगों ने युवक को कमरे में बंद कर रखा था। परिवार वाले युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। युवक के सीने में गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान सोहना, गुरुग्राम निवासी विक्की(25) के रूप में हुई है। वह युवती की चाची का सगा भाई था और एक निजी कंपनी में काम करता था। युवती की पहचान कोमल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन में पता चला कि विक्की दोपहर में कोमल के घर में घुस गया। उस समय वह कमरे में अपनी मां के साथ बैठी थी। विक्की ने कोमल पर गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। गोली चलते ही मां-बेटी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। इसी दौरान विक्की ने दूसरे कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विक्की युवती से एक तरफा प्यार करता था, जबकि वह उसे अनदेखा करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed