{"_id":"68d15bdc159685f0b0013e46","slug":"suchika-won-gold-in-the-state-level-jujutsu-competition-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67970-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य स्तरीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में सुचिका ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य स्तरीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में सुचिका ने जीता सोना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। झज्जर में आयोजित राज्य स्तरीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। अजित स्टेडियम के कोच और खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया।
गुरुग्राम की सुचिका हुड्डा ने 52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कोचिंग के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी काबिलियत साबित की। वहीं, पलक ने 63 किलोग्राम भार वर्ग (एडल्ट कैटेगरी) में स्वर्ण पदक जीता। खुशी ने 52 किलोग्राम (अंडर-21) वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अन्य खिलाड़ियों में नीयाजमिन ने 48 किलोग्राम एडल्ट वर्ग में कांस्य पदक, सोनू ने 56 किलोग्राम में एडल्ट वर्ग में रजत पदक, जबकि रोहित ने 85 किलोग्राम एडल्ट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा जयदेव ने 62 किलोग्राम बॉयज एडल्ट वर्ग में कांस्य पदक और पीयूष ने 77 किलोग्राम बॉयज एडल्ट वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर कोच अजित और खेल विभाग ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।