फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students will be able to apply for the scholarship till March 31

छात्रवृत्ति के लिए 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

Sun, 14 Mar 2021 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to apply for the scholarship till March 31
गुरुग्राम। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से एससी और ओबीसी के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। एससी-बीसी के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों की जानकारी महाविद्यालयों से ली जा रही है। इसके लिए आगामी 31 मार्च तक विद्यार्थी ‘एचएआर छात्रवृति डॉट हायरईडीयूएचआरवाई डॉट एसी डॉट इन’ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर योग्यता को प्रमाणित करना, कास्ट स्टेट्स, आधार आइडेंटिफिकेशन और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने से पारदर्शिता रहेगी और पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिल सकेगी। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को वर्ष 2020-21 सत्र को लेकर पीएमएस छात्रवृत्ति दी जाएगी। सरकारी महाविद्यालयों के साथ ही निजी और एडेड महाविद्यालयों में पढ़ने वाले सभी एससी-बीसी वर्ग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का फायदा मिलेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने एससी और बीसी वर्ग के विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर मांगी है। कोविड-19 के कारण इस बार प्रक्रिया भी देरी से शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed