फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students studying in 9th class will get special training

9वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

Thu, 28 Oct 2021 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Students studying in 9th class will get special training
गुरुग्राम। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल 4-7 में आयोजित बुनियाद कार्यक्रम में गुरुग्राम खंड से विज्ञान विषय के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की जा रही योजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सुपर-100 योजना की तरह ही बुनियाद कार्यक्रम में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन शर्मा ने बुनियाद कार्यक्रम के बारे में सभी उपस्थित शिक्षकों को जानकारी दी। सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि उनके स्कूलों में पढ़ने वाले सभी गरीब एवं अभावग्रस्त विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

जिला जिला विज्ञान विशेषज्ञ धनवंती ने बताया कि पहले चरण में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक परीक्षा में पास करनी होगी। इसमें एक खंड से 400 से 500 विद्यार्थी का चयन होगा। इसके उपरांत जिला स्तर पर प्रशिक्षक कार्यक्रम के लिए परीक्षा आयोजित होगी। इसमें जिले के सभी खंडों के चयनित विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा पास करने वाले 100 से 120 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर होगा और उनको अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन विद्यार्थियों को भविष्य में आयोजित होने वाले सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में प्राध्यापक मनोज शर्मा एवं शक्ति मॉडल स्कूल सेक्टर-43 के वरिष्ठ प्राध्यापक तख्त सिंह ने भी अपने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed