फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stray dogs terrorize woman in Malibu Town area

Gurugram News: मालिबु टाउन क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक, महिला को काटा

Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs terrorize woman in Malibu Town area
- एक महीने में 20 से ज्यादा घटनाएं सामने आईं
विज्ञापन

- बच्चे और बुजुर्गों को रास्ते से गुजरने में भी दहशत

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मालिबु टाउन में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को यहां पर लावारिस कुत्तों ने एक महिला पर हमला बोल दिया जिससे उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले एक महीने में यहां पर कुत्तों के हमला करके जख्मी करने की 20 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। कुत्तों के आतंक को देखते हुए यहां पर बुजुर्गों और बच्चों को रास्ते से गुजरने में भी दहशत होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वह इस संबंध में लगातार नगर निगम और जिला प्रशासन से भी शिकायत की गई है लेकिन कोई राहत नहीं मिली है। शुक्रवार की घटना के बाद पीड़ित महिला मीना का अस्पताल में उपचार कराया गया। दूसरी ओर नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर में इस समय करीब 17 हजार लावारिस कुत्ते हैं, जिन पर नियंत्रण पाना चुनौती बना हुआ है। गंभीर स्थिति को देखते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विनोद एस भारद्वाज ने नगर निगम आयुक्त को 28 अगस्त को सुनवाई की अगली तारीख पर उपस्थित होने और शहर में लावारिस कुत्तों के खतरे को कम करने में हुई विफलता का कारण बताने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने उच्च न्यायालय में एक शपथ पत्र दिया है। इसके अनुसार, शहर में 17,000 से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। नगर निगम ने पिछले तीन वर्षों में 17,195 कुत्तों का टीकाकरण किया था। इस वर्ष 15 फरवरी से शपथपत्र दाखिल करने के दिन तक 2,908 कुत्तों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खतरनाक कुत्तों को पालने पर लगाया था प्रतिबंध
पिछले वर्ष 15 नवंबर को जिला उपभोक्ता फोरम ने नगर निगम से एक लावारिस कुत्ते के काटने के पीड़ित को दो लाख रुपये का मुआवजा देने आदेश दिया था। फोरम ने कुछ कुत्तों की नस्लों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश भी जारी किया था। इनमें अमेरिकन पिट-बुल, टेरियर, डोगो अर्जेंटीनो और रॉटवीलर जैसी नस्ल के कुत्ते शामिल थे। इस आदेश को दो कार्यकर्ता शिवानी दस महापात्र और समीर वर्मा ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी




----

बयान



बसई सेंटर में लावारिस कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी का काम किया जाता है। इससे उनकी संख्या नियंत्रित होती है। कहीं पर अगर डॉग बाइट या कुत्तों के हिंसक होने की घटना हो रही है तो हमें सूचित करें। हम टीम भेजेंगे। - डॉ. अशीष सिंगला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम
----
दीपक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed