{"_id":"5f1c37668ebc3e9fef4266cc","slug":"stp-water-enter-in-sector-9-and-park-in-gurugram-gurgaon-news-noi525646920","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-9 सोसाइटी व पार्क में घुसा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-9 सोसाइटी व पार्क में घुसा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी
विज्ञापन
गुरुग्राम के सेक्टर 9 की सोसाइटी में भरा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से निकला पानी।
- फोटो : Gurgaon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बरसात के कारण धनवापुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट ओवरफ्लो हो गया। सीवर का पानी सेक्टर-9 की तीन सोसाइटियों समेत स्मृति वाटिका पार्क में भर गया। यहां रहने वाले लोगों को इससे परेशानी हो रही है। हैरत की बात यह है कि लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित कार्यकारी अभियंता को दी तो उन्होंने अपने अधीन कार्यरत एसडीओ का नंबर दे दिया। एसडीओ ने जेई का नंबर देकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया। लोगों ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया के जरिए आला अधिकारियों को की है।
वहीं, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है। कारण पता लगाकर इसका तुरंत समाधान करवाया जाएगा। शिकायतकर्ता महेंद्र तिवारी ने बताया कि सेक्टर-9 में सागर कुंज ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, खुशबू अपार्टमेंट व आईएफसी सोसाइटी में करीब 135 परिवार रहते हैं। इन सोसाइटियों के पास ही स्मृति वाटिका पार्क भी है। बरसात के बाद से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से गंदा बदबूदार पानी इन सोसाइटियों व पार्क में प्रवेश कर रहा है।
इससे उठने वाली बदबू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। इसकी शिकायत शनिवार सुबह फोन पर कार्यकारी अभियंता को की तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारी का नंबर दे दिया। यह सिलसिला करीब दो घंटे तक चला। कार्रवाई की बजाय अधिकारी एक दूसरे का नंबर देते रहे। इससे वह परेशान हो गए और सोशल मीडिया के जरिए नगर निगम, जीएमडीए के अधिकारियों समेत जिला उपायुक्त को शिकायत दी है।