फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stop leakage of leachate from Bandhwari garbage plant, install treatment plant

Gurugram News: बंधवाड़ी कचरा प्लांट से रोकें लिचेट का रिसाव, ट्रीटमेंट प्लांट लगाएं

Sun, 03 Aug 2025 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Stop leakage of leachate from Bandhwari garbage plant, install treatment plant
- उद्योग मंत्री राव नरबीर ने बंधवाड़ी के कचरे को खत्म करने पर दिया जोर
विज्ञापन


- प्लांट के चारो ओर घने, सुंदर पेड़ लगाने को कहा ताकि नजर न आएं कचरे के पहाड़


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम।
प्रदेश के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कचरे के पहाड़ से हो रहे लिचेट के रिसाव को रोकने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के निर्देश दिए। इस लिचेट से खतरनाक ढंग से भूगर्भ जल और मिट्टी प्रदूषित हो रही है। इस वजह से मंत्री ने प्लांट के आस-पास बसे गांवों की पानी की जरूरत ध्यान में रखते हुए अलग से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर मौजूद बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन प्लांट के निरीक्षण में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लिचेट ट्रीटमेंट प्लांट परिसर के अंदर ही बनाया जाए। इसकी बाहरी परिधि पर बांध बनाकर पौधे लगाएं। उन्होंने फरीदाबाद रोड की ओर प्लांट के किनारे घने और सुंदर पेड़ लगाने को कहा, ताकि हरियाली बढ़े और प्रदूषण स्तर में कमी आए। इससे कचरे के ऊंचे पहाड़ भी दूर से नजर नहीं आएंगे। सप्ताह भर पहले स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी बंधवाड़ी प्लांट का दौरा करने आ चुके हैं। गुरुग्राम के कचरे के निस्तारण पर सरकार का जोर है।
विज्ञापन





एनवीवीएनएल लगाएगा प्लांट


नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने उद्योग मंत्री को बताया कि प्लांट में व्यू-कटर लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इससे बाहरी छवि में सुधार होगा। यहां चारदीवारी निर्माण, पौधारोपण और प्लांट के अंदर सर्कुलर रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसी प्लांट पर कचरे के निस्तारण के लिए एनवीवीएनएल की प्लांट लगाने की योजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजफगढ़ में बना सकते हैं कृत्रिम झील



उद्योग मंत्री ने राजीव चौक का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने सुंदरीकरण के काम तेज करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुई बैठक में जलभराव की समस्या पर मंत्री ने प्रस्ताव रखा कि नजफगढ़ ड्रेन क्षेत्र में चंडीगढ़ के सुखना लेक की तर्ज पर एक कृत्रिम झील बनाई जा सकती है, जिससे यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन स्थल में तब्दील हो सकता है। उन्होंने इसके लिए व्यवहारिक प्रस्ताव तैयार करने को कहा।


जलभराव के लिए स्थाई समाधान तलाशें
उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने राजीव चौक, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, नरसिंहपुर जैसे स्थानों पर जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कहा और योजनाएं जल्द बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, डीएफओ सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed