फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stone pelting on minister convoy four arrested including AIMIM leader

नासिर-जुनैद हत्याकांड: राजस्थान की मंत्री के काफिले पर पथराव, झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल, AIMIM नेता समेत...

Thu, 14 Sep 2023 08:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नगीना
अमर उजाला नेटवर्क, नगीना Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Sep 2023 08:03 AM IST
सार

राजस्थान की मंत्री के काफिले पर कामां विधानसभा क्षेत्र के गांव घाटमीका में पथराव हुआ है। झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। राजस्थान की मंत्री जाहिदा खान मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद मृतक जुनैद-नासिर के गांव घाटमीका में पहुंची थीं। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। राजस्थान पुलिस के कई जवान घायल हो गए हैं। पहाड़ी पुलिस थाने में 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Stone pelting on minister convoy four arrested including AIMIM leader
घाटमीका में राजस्थान की राज्य मंत्री जाहिदा खान का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की कामां विधानसभा क्षेत्र में मृतक नासिर-जुनैद के गांव घाटमीका में बुधवार को राजस्थान सरकार में मंत्री जाहिदा खान का जोरदार विरोध देखने को मिला। सभा के लिए लगाया गया पंडाल फाड़ दिया गया और गाड़ियों पर पथराव किया गया। झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। 
विज्ञापन


मामले में एआईएमआईएम नेता अत्ताउल्लाह खान समेत चार लोगों को पहाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पथराव और गोलियां चलाने के आरोप में 200 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव घाटमीका में ग्रामीणों ने जाहिदा खान के सम्मान में कार्यक्रम रखा था। पंडाल लगते ही अफवाह फैली कि मोनू की गिरफ्तारी पर मंत्री जुनैद और नासिर के परिवार से मिलने आ रही हैं। जिसे देखकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जबकि यह बात झूठी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक एआईएमआईएम नेता अत्ताउल्लाह खान कार्यकर्ताओं के साथ घाटमीका पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पंडाल को गिरा दिया और सीलिंग फाड़ दी। इससे पहले गांव में शांतिपूर्वक तरीके से मंत्री का कार्यक्रम हुआ। कुछ ग्रामीणों समेत अत्ताउल्लाह खान ने मंत्री को काले झंडे दिखाए। 

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जाहिदा काफिले के साथ रवाना होने लगीं तो दोबारा से शरारती तत्वों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे मंत्री के काफिले में चल रही कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। तब गांव के लोगों ने शरारती लोगों को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही एआईएमआईएम के नेता अत्ताउल्लाह खान को भी पकड़ कर पुलिस को सौंपा।

 

इस दौरान दोनों गुटों में हाथापाई व पत्थरबाजी देखने को मिली। इससे पहले दूसरे पक्ष ने नेताजी अत्ताउल्लाह खान के कपड़े फाड़ दिए और पुलिस ऐसे ही हालत में उन्हें अपनी जीप से पहाड़ी पुलिस थाना ले गई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री जाहिदा खान के अलावा उनके पति प्रधान जलीस खान व पहाड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष साजिद खान समेत अन्य नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed