फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   STF arrested two shooters of gangster Deepak Nandal

गुरुग्राम: गैंगस्टर दीपक नांदल के दो शूटर गिरफ्तार, रोहित हत्याकांड और फाजिलपुरिया पर फायरिंग में थे शामिल

Sat, 25 Oct 2025 11:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:21 PM IST
सार

एसटीएफ गुरुग्राम ने कार्रवाई करते हुए दीपक नांदल गैंग के नरेंद्र उर्फ बाबा और मोहित को गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने नरेंद्र उर्फ बाबा को 22 अक्तूबर को सोहना-फरीदाबाद रोड पर लाखूवास कट का पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
STF arrested two shooters of gangster Deepak Nandal
एसटीएफ ने गैंगस्टर दीपक नांदल के दो शूटर किए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स गुरुग्राम यूनिट ने गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। 18 सितंबर की रात को सेक्टर-45 स्थित एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर फायरिंग करने वालों में दोनों आरोपी शामिल थे। कार्यालय पर फायरिंग मामले में दीपक नांदल का नाम सामने आया था। इसके बाद से ही एसटीएफ दीपक नांदल गैंग के शूटरों की तलाश में थी। 

विज्ञापन


एसटीएफ गुरुग्राम ने कार्रवाई करते हुए दीपक नांदल गैंग के नरेंद्र उर्फ बाबा और मोहित को गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने नरेंद्र उर्फ बाबा को 22 अक्तूबर को सोहना-फरीदाबाद रोड पर लाखूवास कट का पास से गिरफ्तार किया। आरोपी से एक पिस्टल, दो कारतूस व एक बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान सोनीपत के कासंडी निवासी नरेंद्र उर्फ बाबा के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में रोहतक के सेक्टर-4 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। वहीं,शनिवार को एसटीएफ गुरुग्राम में एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित उर्फ चिंटू को केएमपी पचगांव के पास से गिरफ्तार किया। मोहित उर्फ चिंटू रोहतक की जनता कॉलोनी का रहने वाला है। 
विज्ञापन


दोनों बदमाशों पर गुरुग्राम में दीपक नांदल के कहने पर 04 अगस्त की रात को एसपीआर रोड पर दिल्ली निवासी प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की गोलियों से भूनकर हत्या करने और गायक राहुल फाजिलपुरिया पर 14 जुलाई की रात को गोलियां चलाने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए थे। साथ ही दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पर इन वारदातों को लेकर जिम्मेवारी ली थी। 18 सितंबर की रात को सेक्टर-45 में एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर करीब 30 गोलियां चलाई थी। सोशल मीडिया पर दीपक नांदल ने इस वारदात की जिम्मेवारी लेने का दावा किया था। 19 सितंबर को सेक्टर 40 थाने में केस दर्ज किया गया था। एसटीएफ के अनुसार एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में तीन शूटर अरुण, गोकुल व फौजी की तलाश जारी है। नरेंद्र उर्फ बाबा पर एक मामला दर्ज है और मोहित उर्फ चिंटू पर दो मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणवी म्यूजिक प्रोड्यूसर व रैपर था दीपक नांदल
एसटीएफ ने बताया कि दीपक नांदल गैंगस्टर बनने से पहले हरियाणवी म्यूजिक प्रोड्यूसर और रैपर था। दीपक द्वारा बहुत सारे हरियाणवी गानों को प्रोड्यूस करने व रैप करने का काम किया था। दीपक नांदल अब भारत छोड़कर विदेश भाग चुका है और विदेश में बैठकर अपनी गैंग का संचालन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed