{"_id":"6130d2ac8ebc3eb6c127b130","slug":"sports-complex-should-be-built-on-vacant-land-not-hospital-gurgaon-news-noi6023283171","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली पड़ी जमीन पर हास्पिटल नहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली पड़ी जमीन पर हास्पिटल नहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-23ए में खाली पड़ी हुड्डा की छह एकड़ जमीन को लेकर विवाद खड़ा होता जा रहा है। विभाग यहां अस्पताल बनाने के लिए नीलामी की प्रक्रिया की तैयारी कर रहा है, वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाना चाहिए।
इससे उनके बच्चों को खेल की बेहतर सुविधा मिल सकेंगी। इसे लेकर स्थानीय सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी के लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनगर से मुलाकात की है। सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों का कहना है कि इलाके में अस्पताल तो काफी हैं, लेकिन स्पोर्ट्स एकेडमी दूर-दूर तक नहीं है। बच्चों को खेलने के लिए नेहरू व ताऊ देवीलाल स्टेडियम तक जाना पड़ता है। अगर खाली पड़ी जमीन पर स्पोर्ट्स एकेडमी बनाई जाए तो इससे बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
सेक्टर में खाली पड़ी जमीन अराजक तत्वों का अड्डा बन चुकी है। इससे कॉलोनियों के लोगों में असुरक्षा का भाव रहता है। वहीं, आसपास के इलाके लोगों द्वारा यहां कूड़ा फेंके जाने की समस्या भी बढ़ती जा रही है। कई बार स्थानीय लोग अपने निजी खर्चे से यहां की सफाई करा चुके हैं। लोगों की मांग है कि जमीन का जल्द से जल्द उचित उपयोग हो। समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वालों में आरडब्ल्यूए 23ए अध्यक्ष नीरू यादव, संजय मल्होत्रा और एसबी प्रभाकर आदि शामिल रहे।