{"_id":"68b1ee479104307f61068ac8","slug":"sport-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105906-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों का महाकुंभ, युवाओं को मिली नई प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों का महाकुंभ, युवाओं को मिली नई प्रेरणा
विज्ञापन
नूंह। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उपायुक्त अखिल पिलानी ने बैडमिंटन हॉल में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और युवाओं से उनके जीवन से खेल भावना व अनुशासन की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने बैडमिंटन खेलकर युवाओं को टीमवर्क और खेल भावना का संदेश दिया।अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने कहा कि खेलो मेवात स्पर्धाओं ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है। अब जिला स्तर पर खंड
पी. डी. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैराथन का आयोजन
फिरोजपुर झिरका। पी. डी. पब्लिक स्कूल में पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका रिबन काटकर स्कूल के डायरेक्टर ने शुभारंभ किया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों में खेल भावना और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।