फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special cleanliness officer saw the reality of cleanliness

Gurugram News: विशेष स्वच्छता अधिकारी ने देखी सफाई की हकीकत

Sat, 30 Aug 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness officer saw the reality of cleanliness
विभिन्न वार्डों का दौरा किया, कचरे डंपिंग स्टेशन तक भेजने के निर्देश दिए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

मानेसर। नगर निगम मानेसर के विशेष स्वच्छता अधिकारी प्रदीप अहलावत ने शुक्रवार को विभिन्न वार्डों का दौरा कर सफाई व्यवस्था की हकीकत जानी। उन्होंने कचरे को सेक्टर-6 स्थित डंपिंग स्टेशन तक भेजने के निर्देश दिए।
विशेष स्वच्छता अधिकारी प्रदीप अहलावत ने निगम क्षेत्र के वार्ड 5, 6, 7 और 20 का दौरा कर सफाई का सच जाना। एसओ महावीर सिंह सोढ़ी और सीएसआई विजय कौशिक से कहा कि फील्ड के सभी एएसआई, एसआई सुबह वार्डों में सफाई कर्मचारियों की हाजिरी रिपोर्ट लेकर पोर्टल पर अपलोड करें। इसके अलावा सफाई एजेंसी के संसाधनों को जरूरत के हिसाब से उपयोग में लाएं। गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स पर कूड़ा एकत्रित करके उसे सेक्टर-6 स्थित डंपिंग स्टेशन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एएसआई सुनिश्चित करें कि सफाई एजेंसी की ट्रैक्टर ट्राॅलियां 8 घंटों तक फील्ड में रहें। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। यहां के जीवीपी पर स्थायी रूप से एक-एक ट्रैक्टर, डंपर और जेसीबी तैनात की जाए। इन संसाधनों की मदद से लगातार कूड़ा उठाया जाना चाहिए। साथ ही साथ निगम पार्षदों के सहयोग से लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग डालने के लिए जागरूक करने की मुहिम चलाई जाए। निगम क्षेत्र में स्कूलों, औद्योगिक संस्थानों में लोगों को खुले में कूड़ा न डालने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने वार्डों में सफाई व्यवस्था को देखा। इस दौरान उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर, पार्षद ज्योति वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed