फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Solution before crisis...water will reach Basai plant

Gurugram News: संकट से पहले समाधान...बसई संयंत्र तक पहुंचेगा पानी

Mon, 08 Jun 2026 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Solution before crisis...water will reach Basai plant
जीएमडीए ने बसई जल संयंत्र में पानी की कमी से निपटने के लिए किए पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पिछले वर्ष गर्मियों के दौरान बसई जल शोधन संयंत्र में पानी की कमी की स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस बार पहले से ही विशेष सतर्कता बरती है। प्राधिकरण ने बसई संयंत्र के स्टोरेज टैंकों में जलस्तर बनाए रखने के लिए चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र से पंपों के माध्यम से अतिरिक्त कच्चा नहरी पानी बसई तक पहुंचाने की व्यवस्था की है, ताकि शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो।
गुरुग्राम में पेयजल आपूर्ति मुख्य रूप से बसई और चंदू बुढ़ेरा नहरी जल शोधन संयंत्रों से होती है। बसई स्थित संयंत्र में यमुना नहर से करीब 69 किलोमीटर दूर से पानी लाया जाता है। इस संयंत्र की क्षमता 270 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) है। सोनीपत के ककरोई से गुरुग्राम तक गुरुग्राम कैनाल की स्थिति जर्जर होने के कारण नहर अपनी पूरी क्षमता से पानी नहीं पहुंचा पा रही है। इसके चलते गर्मियों में बसई संयंत्र में कच्चे पानी की उपलब्धता प्रभावित होने का खतरा रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए जीएमडीए ने एनसीआर चैनल से जुड़े चंदू बुढ़ेरा संयंत्र से अतिरिक्त पानी बसई तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। जरूरत के अनुसार चंदू बुढ़ेरा प्लांट से पंप से पानी बसई संयंत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बसई संयंत्र से इन क्षेत्रों में की जाती है पानी की आपूर्ति
पिछले वर्ष गर्मियों में बसई संयंत्र के तीनों स्टोरेज टैंकों में जलस्तर काफी नीचे चला गया था। स्थिति गंभीर होने पर कई क्षेत्रों में पानी की राशनिंग की आशंका पैदा हो गई थी। इस बार गर्मी शुरू होने से पहले ही स्टोरेज टैंकों में पर्याप्त पानी बनाए रखने की रणनीति अपनाई गई है। बसई संयंत्र से ओल्ड गुरुग्राम के शांति नगर, चार-आठ मरला, ओम नगर, शिवाजी नगर, सेक्टर-5, सेक्टर-7, सेक्टर-10 सहित अनेक कॉलोनियों और सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------वर्तमान में बसई जल शोधन संयंत्र में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। संयंत्र में लगभग तीन दिन की जरूरत के बराबर पानी भंडारित करने की क्षमता है और इस बार गर्मियों की शुरुआत से ही जल भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। -अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed