{"_id":"60ddb8f18ebc3e09c65d0ea8","slug":"soldier-s-uniform-torn-after-beating-in-hotel-gurgaon-news-noi5908628130","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में मारपीट कर फाड़ी सिपाही की वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में मारपीट कर फाड़ी सिपाही की वर्दी
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-40 स्थित ब्लू मून होटल में दो युवकों ने एक सिपाही से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। घटना के बाद थाने पहुंचे सिपाही ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सिपाही का आरोप है कि अब दोनों युवक उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
थाना सेक्टर-40 में तैनात सिपाही सुमित कुमार ने बताया कि बुधवार रात उसे होटल ब्लू मून से मुकेश नाम के एक युवक ने फोन करके बताया कि होटल में दो युवक उसके साथ गाली-गलौच व झगड़ा कर रहे हैं। शिकायत के बाद वहां पहुंचा तो एक युवक मिला। उसने बताया कि मुकेश है और झगड़ा करने वाले दोनों युवक होटल में अंदर बैठे हैं।
सिपाही सुमित अंदर गया तो वहां बजरंग और नरेश नाम के दो युवक थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। सिपाही ने झगड़ा करने का कारण पूछा तो दोनों युवकों ने सिपाही से भी गाली-गलौच और मारपीट की। इसके बाद सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। सिपाही सुमित ने आरोपी बजरंग व नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फोन करके सिपाही को बुलाने वाले मुकेश नाम के युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।