फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohna Municipal Council put a stop on construction work

Gurugram News: सोहना नगर परिषद ने निर्माण कार्यों पर लगाई रोक

Tue, 18 Nov 2025 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sohna Municipal Council put a stop on construction work
पांच स्थानों पर निर्माण किए जाने पर 90 हजार रुपये का जुर्माना ठोका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगर परिषद ग्रैप-3 नियम लागू करने में जुट गया है। क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। नियम की अवहेलना करने वालों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। विभाग ने 5 स्थानों पर निर्माण किए जाने पर 90 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है।
ग्रैप तीन को लेकर सोहना नगर परिषद क्षेत्र में भी निर्माण कार्य किए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसके लिए लोक निर्माण विभाग, नगरपरिषद, पंचायत विभाग को आदेश जारी करके ग्रैप नियमों की पालना किए जाने को कहा गया है। उक्त आदेशों को अमलीजामा पहनाने के लिए परिषद प्रशासन ने निर्माण कार्य करने वालों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है जिसके लिए परिषद ने एक टीम का गठन भी किया है। इसमें भवन निरीक्षक मनोज सिवाच व एसडीओ राजपाल खटाना को नियुक्त किया है। टीम परिषद क्षेत्र के 21 वार्डों सहित अरावली क्षेत्र में भी पैनी नजर रखेगी।
विज्ञापन

टीम ने परिषद क्षेत्र में चल रहे 5 निर्माण कार्य करने वालों पर 90 हजार रुपये का चालान करके जुर्माना ठोका है तथा निर्माण कार्य को तुरंत प्रभाव से बंद करा दिया गया है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुमनलता बताती हैं कि ग्रैप 3 की पालना न करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed