फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohna highway road collapsed again due to rain

Gurugram News: सोहना हाईवे की सड़क बारिश में दोबारा धंसी

Tue, 01 Jul 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sohna highway road collapsed again due to rain
गुरुग्राम। सुभाष चौक के पास सीवर लाइन के कारण धंसी सड़क बारिश के कारण दोबारा धंस गई है। इससे सोहना एलिवेटेड हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। जीएमडीए के अनुसार जानकारी मिलते ही मैनहोल पर बैरिकेड पर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया। जीएमडीए की टीम ने मैनहोल ठीक कराने के बाद सड़क को ठीक कराया था। अभी सड़क पर मिट्टी डाली गई थी कि सोमवार को हुई बारिश से मिट्टी बह गई। हालांकि यहां पर पहले से बैरिकेड लगा हुआ था।
विज्ञापन

सुभाष चौक से बादशाहपुर के पार तक करीब 11 किलोमीटर के इस एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड है। एलिवेटेड रोड सुभाष चौक से शुरू होती है। सुभाष चौक के पास एलिवेटेड रोड शुरू होने के प्वाइंट पर जीएमडीए की सीवर लाइन टूटने से एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा चौथी बार धंस गया था। एक्सप्रेसवे का निर्माण करते समय इस मेन सीवर लाइन को शिफ्ट नहीं किया जा सका था। कई साल पुरानी लाइन होने से अक्सर धंसने की समस्या सामने आती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed