फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   So 75 colonies of the district will be regular

तो जिले के 75 कॉलोनियां होंगी नियमित

Wed, 25 Aug 2021 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
So 75 colonies of the district will be regular
गुरुग्राम। अनियमित कॉलोनियों में रह रहे लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। अब नियमित कॉलोनियों की सूची में शामिल होकर विकास की डगर पर आगे बढ़ेगी। सरकार की घोषणा के बाद से कॉलोनियों में रहने वाले लोगों में खुशी का माहौल है। 75 आवेदन नगर योजनाकार विभाग की ओर से सरकार को भेजे गए हैं। ये वह आवेदन हैं जो सरकार की घोषणा से पहले ही भेजे जा चुके हैं। अब इनमें और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों ही 2021 तक कट चुकी कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्होंने अवैध कॉलोनियों में प्लॉट लेकर मकान बनाए हैं। अब ऐसे लोगों को मकान टूटने का डर नहीं सताएगा। इन कॉलोनियों का बाकायदा सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद इन कॉलोनियों के नाम भी तय किए जाएंगे। 2018 में 30 कॉलोनियों को वैध किया गया था, लेकिन तब शर्त थी कि कम से कम 50 फीसदी आबादी बसी हो। अब सरकार नियम में ढील देकर लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है।
विज्ञापन

निगम अभी नहीं दे रहा कॉलोनियों में बजट
विकास के लिए नगर निगम अभी यहां बजट नहीं दे रहा है। यही कारण है कि कॉलोनियों पर लोग सरकारी स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं से अभी तक वंचित हैं। नए नियम से नियमित होने वाली कॉलोनियों में विकास की राह अब खुल जाएगी। यहां भी लोगों को सड़क, सीवर, पेयजल और बिजली जैसी जरूरी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनियों का किया जाएगा सर्वे : आशिष
नगर योजनाकार विभाग के एटीपी आशिष शर्मा के मुताबिक पिछले दिनों सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर जानकारी मांगी थी। इसमें कॉलोनियों की तमाम डिटेल जैसे कितने मकान है, सड़कें कैसी है, कितनी बनी, सीवर, आबादी से लेकर हर छोटी डिटेल शामिल थी। पूरे गुरुग्राम से कुल 75 आवेदन पोर्टल पर प्राप्त हुए थे। प्रदेश से 1200 आवेदन मिले थे। अब वेरिफिकेशन के बाद सरकार को सभी जानकारी दोबारा भेजी जाएगी। अभी तक आवेदनकर्ताओं ने जानकारी दी है। अब डीटीपी की ओर से सर्वे किया जाएगा। सर्वे जल्द ही शुरू करने की तैयारी की जा रही है। आदेश मिलते ही सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed