{"_id":"6afdaaec3d655f9840011818","slug":"smriti-irani-inaugurated-the-synergy-techfest-at-sgt-university-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107758-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्मृति ईरानी ने किया एसजीटी यूनिवर्सिटी में सिनर्जी टेकफेस्ट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्मृति ईरानी ने किया एसजीटी यूनिवर्सिटी में सिनर्जी टेकफेस्ट का उद्घाटन
विज्ञापन
एसजीटी यूनिवर्सिटी में ‘सिनर्जी टेकफेस्ट-2026’’ का शुभारंभ करते हुए स्मृति ईरानी। वि
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एसजीटी यूनिवर्सिटी में बुधवार, 18 नवंबर को तीन दिवसीय सिनर्जी टेकफेस्ट-2026 का भव्य शुभारंभ किया। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
ईरानी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्हें अपनी प्रतिभा, ज्ञान, तकनीकी कौशल और नवाचारों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं है। उन्हें विभिन्न विषयों के बीच समन्वयपूर्ण अध्ययन और तार्किक चिंतन को बढ़ावा देना चाहिए। नवाचारी सोच को प्रोत्साहित करके ही युवा देश के विकास में सार्थक योगदान दे पाएंगे। समारोह में डॉ. राज नेहरू और अपूर्व कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पद्मभूषण एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राम बहादुर राय भी मौजूद थे।
कुलपति प्रो. अनिल कुमार कौल ने स्वागत संबोधन दिया। अतिथियों ने सिनर्जी प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण किया। यह तकनीकी उत्सव नेक्स्ट-जेन इनोवेशन: टेक्नोलॉजी, हेल्थ, सोसाइटी एंड सस्टेनेबिलिटी थीम पर आधारित है। यह विद्यार्थियों को अपने शोध, विचारों और नवाचारों को प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करेगा। प्रदर्शनी में उभरती तकनीकों, स्वास्थ्य सेवाओं और सतत विकास से जुड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए हैं।