फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Smart traffic signals will be installed in the city

शहर में लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल

Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Smart traffic signals will be installed in the city
गुरुग्राम। शहर के चौक-चौराहों पर जल्द ही स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल नजर आएंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने 16.10 करोड़ रुपये की लागत से लगने वाली योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। सड़क सुरक्षा सलाहकार समिति की मासिक बैठक में जीएमडीए के प्रतिनिधि ने अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को यह जानकारी दी। प्रतिनिधि के अनुसार शहर में पुराने व खराब ट्रैफिक सिग्नलों को भी बदला जाएगा और उनके स्थान पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। ट्रैफिक सिग्नल स्मार्ट होने से यातायात प्रबंधन की समस्या काफी हद तक हल हो पाएगी।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी ने भीड़भाड़ वाले चौराहों जैसे शंकर चौक, इफ्को चौक, सिग्नेचर टावर, राजीव चौंक तथा हीरो होंडा चौंक पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाकर राहगिरों के लिए सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर चार सदस्यीय समिति समस्याओं का समाधान निकालेगी।
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान
शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का ट्रैफिक पुलिस लगातार चालान कर रही है। गलत लेन में ड्राइविंग करने वालों 1979 लोगों के चालान किए हैं। इसके अलावा, ओवर स्पीड के 484 , सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के 4184 , दुपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट 13,867 तथा ओवरसाइज वाहनों के 107 चालान किए गए हैं। इस वर्ष अब तक गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के भी 52746 चालान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस लेन के गड्ढे भरे पिंक सिटी कंपनी
एडीसी विश्राम मीणा ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक, मानेसर, सिधरावली कट पर सड़क किनारे गड्ढे भरवाने, लेन मार्किंग, साइन बोर्ड लगवाने तथा इंफ्रास्ट्रक्चर की अन्य कमियों को दूर करने के लिए पिंक सिटी प्रोजेक्ट निदेशक को निर्देश दिए। साथ ही सर्विस लेन को दुरुस्त कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में एसडीएम अंकिता चौधरी, पटौदी के एसडीएम प्रदीप कुमार, बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव, रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक कुलबीर ढाका, आरटीए सचिव विरेंद्र सिंह, जीएमडीए से जेएस सिंधु, सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed