फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Slums caught fire due to cylinder blast

Gurugram: सिलेंडर फटने से झुग्गियों में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, बुझाने के दौरान भी हुए धमाके

Mon, 09 Jan 2023 04:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 09 Jan 2023 04:11 PM IST
सार

आग बुझाने के दौरान भी झुग्गी में रखे सिलेंडर फटते रहें। इसके चलते दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। आग इतनी भयानक थी कि कई झुग्गी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Slums caught fire due to cylinder blast
सिलेंडर फटने से झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के गांव घसौला में सोमवार सुबह सिलेंडर फटने से झुग्गियों में भयानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस व सिविल डिफेंस मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की 20 से ज्यादा गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


आग बुझाने के दौरान भी झुग्गी में रखे सिलेंडर फटते रहें। इसके चलते दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। आग इतनी भयानक थी कि कई झुग्गी जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई भी व्यक्ति नहीं आया। हालांकि भयानक आग को देखकर कुछ लोग बेहोश हो गए थे। बेहोश लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर करीब 200 झुग्गियां है ,जिसमें से करीब 20 झुग्गी जलकर राख हो गई है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले भी झुग्गियों में आग लग गई थी। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग लगने की सूचना देने के बाद करीब 45 मिनट में दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर आ गई थी। उनका कहना है कि आग लगने के बाद मची भगदड़ में छोटे बच्चें घायल हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने गाड़ियों को रवाना कर दिया था। आग बुझाने के दौरान भी सिलेंडर फट रहे थे। इसके चलते बचावकार्य में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा था। हालांकि आग पर  काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed