फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   slaughter house problem

Gurugram News: बूचड़खानों से निकल रहे केमिकलयुक्त पानी के स्थाई समाधान के निर्देश

Sun, 03 Aug 2025 04:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
slaughter house problem
बुचड़खानों से निकल रहे केमिकलयुक्त पानी के स्थाई समाधान के निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी नगीना।



खंड के जलालपुर गांव के समीप बने मीट फैक्ट्ररी से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से ग्रामीण परेशान हैं। रविवार को गांव के सरपंच अजीज हुसैन ने मीट फैक्ट्ररी के अधिकारियों संग खेतों का दौरा किया। खेतों में केमिकल युक्त पानी भरा हुआ था जिसमें से बदबू आ रही थी। सरपंच ने बताया की थोड़ी दूरी पर बड़ा तालाब बना हुआ है, जिसके पानी का पशुओं के पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बरसात होने पर फैक्ट्ररी से निकलने वाला केमिकलयुक्त पानी तालाब में गिर जाएगा। जिससे बहुत सारे पशुओं में बीमारी व पशुओं की मौत होने का डर बना हुआ है। सरपंच ने मीट फैक्ट्ररी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है की केमिकलयुक्त पानी के निकासी के लिए उचित प्रबंध करें। पानी का समाधान न होने पर सड़कों पर उतरकर पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।



प्रदूषण में केमिकल युक्त पानी से गांव में फैल रही बीमारियां

गांव के लोगों का कहना है कि बूचड़खाने से निकलने वाले प्रदूषण व केमिकलयुक्त पानी से गांव में कई तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं। यही नहीं फैक्ट्ररी से निकलने वाले मलबे को खुले में डालने से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है जो बच्चे व नौजवानों को काट रहे हैं।
विज्ञापन


बूचड़खाने को बंद कराने के लिए हो चुकी है पंचायत

जलालपुर गांव के समीप बने बूचड़खाने से निकलने वाली बदबू से परेशान होकर गांव के लोगों ने पांच दिन पहले ही पंचायत की थी। जिसमें गांव के सभी जिम्मेदार लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि बूचड़खाने के कारण गांव में नौजवानों के रिश्ते तक नहीं हो रहे हैं। एसडीएम लक्ष्मी नारायण का कहना है कि बूचड़खाने का मामला संज्ञान में है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed