फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SIT will interrogate retired soldier's son for the third time

एसआईटी तीसरी बार रिटायर्ड फौजी के बेटे से करेगी पूछताछ

Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
SIT will interrogate retired soldier's son for the third time
गुरुग्राम (मयंक तिवारी)। राजेंद्रा पार्क में करीब पांच माह पहले चार लोगों की धारदार हथियार से की गई नृशंस हत्या के मामले के मुख्य आरोपी के बेटे पर संदेह गहराता जा रहा है। पॉलिग्राफी टेस्ट में जांच से जुड़े दस सवालों में दो सवालों का जवाब गलत दिया है। नूंह पुलिस की गठित एसआईटी आनंद यादव से तीसरी बार पूछताछ करेगी। साथ ही उसकी मां विमलेश यादव को प्रोडक्शन रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

राजेंद्रा पार्क के रहने वाले रिटायर्ड फौजी राव राय ने अपनी बहू सुनीता कृष्णा तिवारी, उसकी पत्नी व बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। 24 अगस्त की सुबह खुद धारदार हथियार लेकर आरोपी थाने पहुंचा था। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर उसके बेटे आनंद यादव का पॉलिग्राफी टेस्ट कराया है, जिसकी रिपोर्ट एसआईटी को मिल गई है। नूंह पुलिस की ओर से गठित एसआईटी अब आनंद से दो बार पूछताछ कर चुकी है। एक बार घटना स्थल पर उसका बयान दर्ज किया था दूसरी बार फिरोजपुर झिरका में पूछताछ की। एसआईटी अब तीसरी बार उससे पॉलिग्राफी के दो सवालों के गलत जवाब देने पर पूछताछ करेगी। एसआईटी से जुड़े अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है। पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान उससे दस सवाल पूछ गए थे, जिसमें आठ सवालों के जवाब पर एसआईटी संतुष्ट हैं। दो सवालों के जवाब गलत हैं, उस पर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

आनंद की मां को प्रोडक्शन रिमांड पर लेगी
एसआईटी आनंद की मां विमलेश यादव का प्रोडक्शन वारंट जारी कराने की तैयारी कर रही है। जल्द ही उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इससे पहले हत्या के मुख्य आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह ने भोंडसी जेल में चादर के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी को डाइटेक की रिपोर्ट का इंतजार
एसआईटी को चौहरे हत्याकांड में आनंद से लेकर अन्य आरोपियों के मोबाइल की डिजिटल इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग एंड एनलसिस सेंटर (डाइटेक) की रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपियों के मोबाइल यहां पर जांच के लिए भेजे गए हैं। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कुछ सवालों का जवाब पुलिस को मिलेगा।

यह भी जानें
: 24 अगस्त की सुबह राजेन्द्रा पार्क में चार लोगों की हत्या की जानकारी मिली थी।
: हत्या की चश्मदीद विधि की सीडब्ल्यूसी से काउंसलिंग हो चुकी है मगर अभी बयान नहीं दर्ज हुआ है।
: 14 अक्तूबर को आनंद का पॉलिग्राफी टेस्ट हुआ था।
: पुलिस महानिदेशक के आदेश पर जांच 19 नवंबर को नूंह पुलिस को दी गई है।
: 9 दिसंबर को एसपी नूंह व एसआईटी ने आनंद, अशोक व सौरभ का बयान दर्ज किया था।
पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान पूछे गए सवालों में दो सवालों के जवाब गलत हैं। अब तक दो बार एसआईटी आनंद यादव से पूछताछ कर चुकी है। जल्द ही आनंद से पूछताछ व उसकी मां विमलेश को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जाएगा।
- सतीश वत्स, एसआईटी प्रभारी, डीएसपी फिरोजपुर झिरका, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed