फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Signature Global signs pact with Indo-Italian venture Seiko Haroon

Gurugram News: सिग्नेचर ग्लोबल ने इंडो-इटालियन वेंचर सीको हारून के साथ का किया समझौता

Sat, 17 Jan 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Signature Global signs pact with Indo-Italian venture Seiko Haroon
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी छह हाई-राइज परियोजनाओं को भूकंप सुरक्षित बनाने के लिए इंडो-इटालियन जॉइंट वेंचर सीको हारून प्राइवेट लिमिटेड के साथ 380 करोड़ रुपये के समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रणनीतिक साझेदारी अगले 15 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।

चूंकि दिल्ली-एनसीआर सीस्मिक जोन-4 में स्थित है, इसलिए कंपनी अपने प्रोजेक्ट्स में हिस्टेरेटिक ट्यूनड मास डैम्पर्स जैसी अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर रही है। यह प्रणाली तेज हवाओं और भूकंप के दौरान ऊंची इमारतों में होने वाले कंपन को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करती है।
विज्ञापन


सिग्नेचर ग्लोबल के को-फाउंडर एवं वाइस चेयरमैन ललित अग्रवाल के अनुसार, यह पहल वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञता और स्थानीय निर्माण अनुभव का संगम है। इसका मुख्य उद्देश्य निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भविष्य के लिए भरोसेमंद, टिकाऊ व भूकंप-रोधी आवास तैयार करना है। यह कदम रियल एस्टेट क्षेत्र में सुरक्षा और आधुनिक निर्माण मानकों की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed