फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Signal training given to traffic police personnel

Gurugram News: ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को दी गई सिग्नल ट्रेनिंग

Sun, 30 Apr 2023 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Signal training given to traffic police personnel
फोटो संख्या-1
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-28 स्थित ट्रैफिक टावर पर शनिवार को 288 ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को सिग्नल ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त विरेंद्र विज के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक अखिल की निगरानी में किया गया। इस आयोजन में सहायक पुलिस आयुक्त, निरीक्षक, 46 उप-निरीक्षक,100 मुख्य सिपाही, 20 स्पेशल पुलिस ऑफिसर व 120 होमगार्ड मौजूद थे।
इस दौरान कर्मचारियों को यातायात को कंट्रोल करने के लिए किस प्रकार से ट्रैफिक सिग्नल का प्रयोग करने व वाहनों को रोकने, चलाने व दूसरी दिशा में भेजने को लेकर अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही कर्मचारी को वर्दी के बारे में जानकारी दी गई। अपील की गई की वर्दी पर लगे रिफ्लेक्टिव जैकेट का प्रयोग, होमगार्ड द्वारा वर्दी के ऊपर व्हाइट बाजू का प्रयोग करने से लेकर ट्रैफिक सिग्नल देते समय पर सीटी के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा यातायात कर्मचारियों को इमरजेंसी व्हीकल (एंबुलेंस / फायर ब्रिगेड आदि) के लिए रास्ता खुलवाने के बारे में समझाया गया। इसके साथ ही अगर कोई वाहन रास्ते में खराब हो गया है या किसी कारण यातायात में अवरोध पैदा कर रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत ट्रैफिक कंट्रोल रूम को देकर जल्द से जल्द अवरोध को हटाकर यातायात को सुचारू रूप से करने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed