फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shots fired during a dispute over a financial transaction; cricket coach shot in the leg.

Gurugram News: लेनदेन के विवाद में की तोड़फोड़, चलाई गोली, क्रिकेट कोच के पैर में लगी

Fri, 12 Jun 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Shots fired during a dispute over a financial transaction; cricket coach shot in the leg.
सेक्टर-10 में रुपये लेनदेन के चलते झगड़े के दौरान क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो कार। वि.
सेक्टर-10 में बुधवार रात हुई वारदात, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 में रुपयों के लेन-देन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि लाठी-डंडों से मारपीट के साथ ही गोली भी चलाई गई। गोली लगने से सिकंदर नामक युवक जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो स्कॉर्पियो कार में भी इस दौरान तोड़-फोड़ की गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसीपी वेस्ट कपिल अहलावत ने बताया कि सेक्टर-10 थाना में प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगी है।
आरोपियों में पानीपत के समालखा निवासी विकास और भीमगढ़ खेड़ी का अर्जुन साहू शामिल हैं। विकास ने मौके पर गोली चलाई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में 1.63 लाख रुपये को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। गोली लगने से घायल हुए क्रिकेट कोच सिकंदर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसकी दोस्ती सेक्टर-10 निवासी प्रॉपर्टी डीलर आशीष से है। आशीष का अर्जुन के साथ रुपयों का लेनदेन है। बुधवार रात लगभग 8 बजे अर्जुन ने आशीष को धमकी दी थी। सिकंदर और आशीष सेक्टर-10 स्थित ऑफिस में बैठे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि अर्जुन अपने कुछ साथियों के साथ ऑफिस में घुस आया और आते ही झगड़ा व गाली-गलौज शुरू कर दिया। ऑफिस के बाहर आकर दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। इसी दौरान अर्जुन के साथ आए एक युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। ये गोली कोच सिकंदर के पैर में लगी। आशीष के ऑफिस के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की गई। आरोपी मारने की धमकी देकर भाग गए। गोली चलने और झगड़े की सूचना के बाद रात को ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस टीम को घायल या अन्य कोई नहीं मिला।

सेक्टर-10 में रुपये लेनदेन के चलते झगड़े के दौरान क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो कार। वि.

सेक्टर-10 में रुपये लेनदेन के चलते झगड़े के दौरान क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो कार। वि.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed