फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shopping mall facility will be available at Sector-29 bus terminal

Gurugram News: सेक्टर-29 बस टर्मिनल पर शॉपिंग मॉल की मिलेगी सुविधा

Sun, 31 Aug 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shopping mall facility will be available at Sector-29 bus terminal
- सिटी बस के लिए ग्राउंड फ्लोर जबकि अन्य फ्लोर का होगा कॉमर्शियल प्रयोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर 29 में बस टर्मिनल को सिरे चढ़ाने में जुट गया है। जीएमडीए की योजना है कि शुरुआत में दो मंजिला बस टर्मिनल का निर्माण कराया जाए। इसके ग्राउंड फ्लोर का उपयोग बसों के संचालन के लिए किया जाएगा। वहीं अन्य फ्लोर का कॉमर्शियल उपयोग किया जाएगा जिसमें शॉपिंग मॉल की सुविधा मिलेगी। हालांकि जरूरत पड़ने पर इसका विस्तार किया जा सकता है। बता दें कि सेक्टर 29 बस टर्मिनल के पास दिल्ली मेट्रो का स्टेशन है। जबकि, गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन भी पास में बनाया जाना है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
शहर में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की ओर से सिटी बस सेवा (गुरुगमन) का संचालन किया जा रहा है। फिलहाल जीएमसीबीएल की 150 बसें गुरुग्राम में विभिन्न रूटों पर संचालित की जा रही हैं। पीएम ई-बस सेवा के तहत 200 इलेक्ट्रिक एसी ई-बसें सड़कों पर आनी हैं। इसके अतिरिक्त जीएमडीए द्वारा 200 इलेक्ट्रिक एसी बसें खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि शहर में सिटी बसों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जीएमडीए की है। बसों की संख्या को देखते हुए जीएमडीए बस डिपो निर्माण को लेकर कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


तीन डिपो कम टर्मिनल बनाने की योजना
रोडवेज विभाग की सेक्टर 29 में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास बस डिपो बस टर्मिनल के लिए तीन एकड़ जमीन है। करीब दस साल से यहां पर परिवहन विभाग की ओर से बस टर्मिनल बनाने की योजना चल रही है लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। सिटी बसों का संचालन जीएमसीबीएल की ओर किया जा रहा है। जीएमडीए की योजना है कि शहर में बस टर्मिनल बनाकर सिटी बस सेवा को बेहतर किया जाए। बुधवार को जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा और परिवहन विभाग के निदेशक के बीच ऑनलाइन बैठक हुई थी। इसमें परिवहन विभाग ने जमीन पर जीएमडीए को निर्माण करने की सहमति दे दी। इसके बाद जीएमडीए योजना को सिरे चढ़ाने में जुट गया है। जीएमडीए के मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने बताया कि सिटी बस सेवा बेहतर करने के लिए तीनों जगहों पर बस डिपो कम टर्मिनल बनाए जाने हैं। सेक्टर 29 का कॉन्सेप्ट प्लान तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed