{"_id":"64f61bc58f139241010d96b7","slug":"sherpa-hod-meeting-held-in-four-sessions-on-the-first-day-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13637-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पहले दिन चार सत्र में हुई शेरपा एचओडी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पहले दिन चार सत्र में हुई शेरपा एचओडी की बैठक
विज्ञापन
रात को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ विदेशी अतिथियों ने किया रात्रि भोज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/तावडू। जी-20 समूहों की चौथी शेरपा बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन कुल चार सत्र आयोजित हुए। इसमें दो सत्र दोपहर तक और दो सत्र शाम को हुए। पहले दिन की सभी बैठकें शेरपा समूह के एचओडी के बीच हुईं। रात को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ विदेशी अतिथियों ने रात्रि भोज किया।
नूंह के अंतर्गत स्थित होटल आईटीसी ग्रांड भारत में इन दिनों दिल्ली में 8 सितंबर से होने जा रही जी-20 शिखर सम्मेलन की अंतिम बैठकों से पहले विभिन्न देशों के प्रतिनिधि चर्चा करने के लिए पहुंचे हैं। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों का पांच दिन के लिए आईटीसी होटल में 12 विभिन्न प्रारूप सत्रों पर चर्चा को लेकर कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान यहां पर पहुंचने वाले कई देशों के प्रतिनिधि विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा कर दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की अंतिम बैठक के लिए एजेंडा तय करेंगे, जिसकी सोमवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन होटल परिसर के लगे टेंट हाउस में सुबह 9 बजे से प्रारूप सत्र को लेकर करीब 12 घंटे तक चर्चा हुई।
विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने पहले सत्र में सुबह 9 से 11:30 बजे तक चर्चा की। टी ब्रेक के बाद दूसरा सेशन सुबह 11:45 से दोपहर 2 बजे तक रहा। लंच के बाद एक बार फिर तीन बजे जी-20 शेरपा सदस्य होटल परिसर के गैजेबो गोल्फ लॉन में सोफा चर्चा पर आमने-सामने हुए। यह सेशन शाम 4:30 बजे तक चला। बैठक का तीसरा सत्र शाम 7:30 बजे तक रहा। रात 8 बजे से 9 तक होटल परिसर के वृंदावन और फिरदौस लॉन में हरियाणा सरकार द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न देशों के सभी प्रतिनिधि, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों, हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री और विभिन्न आईएएस-असीपीएस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लिया। खास तौर पर मेवाती व्यंजन और मोटे अनाज के तौर पर बाजरे के भी कई व्यंजन मेहमानों को परोसे गए। इसके बाद एक बार फिर प्रारूप सत्र को लेकर चर्चा शुरू हुई, जो रात 11 बजे तक रही।