फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewerage water will not be allowed to be poured into Damdama lake

Gurugram News: दमदमा झील में नहीं डालने दिया जाएगा सीवरेज का पानी

Sun, 29 Oct 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sewerage water will not be allowed to be poured into Damdama lake
लोगों ने पंचायत में जताया विरोध, बनाई 31 लोगों की कमेटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। खंड के गांव दमदमा में झील में सीवरेज का पानी डालने के विरोध में शनिवार को सूरजमल की अध्यक्षता में फिर पंचायत हुई। पंचायत में लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि गुरुग्राम से दमदमा झील में जीएमडीए द्वारा पाइप लाइन द्वारा सीवरेज का पानी डालने की योजना बनाई है। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने बीते माह मेवात दौरे पर की थी। उसे किसी कीमत पर नहीं डालने दिया जाएगा। इसके विरोध में गांव दमदमा में दो पंचायत हो चुकी हैं। शनिवार को हुई पंचायत में सूरजमल और पूर्व विधायक तेजपाल ने बताया कि इस विषय में 31 लोगों की एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जीएमडीए के सीईओ से मिलेगा। पंचायत में निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करके इस बारे में उन्हें अवगत कराया जाएगा।

पंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि इस सीवरेज के पानी से दमदमा झील का पानी दूषित होगा। जिससे बीमारी फैलने का डर रहेगा। यहां पर दूर-दराज से सैलानी घूमने आते हैं। झील दूषित होने के कारण वह यहां नहीं आएंगे। यदि जिला प्रशासन इसमें साफ पानी डाले तो उससे झील का जलस्तर बढ़ेगा। पंचायत में सोहना-तावडू विधानसभा के पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, पहलवान धर्मपाल कोटा, पहलवान सतवीर खटाना, महेश दायमा, श्योराज सरपंच, हरवीर अधाना सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed