फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven years imprisonment for two who robbed delivery boy

Gurugram News: डिलीवरी ब्वाॅय को लूटने वाले दो को सात साल की कैद

Sun, 05 Mar 2023 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for two who robbed delivery boy
दोषियों ने चाकू व सेविंग ब्लेड के बल पर मोटरसाइकिल व फोन लूटा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक साल पहले जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय से चाकू और सेविंग ब्लेड के दम पर मोटरसाइकिल व फोन लूटने के मामले में जिला अदालत ने गोलू व हेमंत को सात साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोनों दोषियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला जिला सत्र न्यायाधीश सूर्य प्रताप सिंह ने शनिवार को दिया है।

लोकेंद्र कुमार यादव ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह जोमैटो में खाना डिलीवरी करने का काम करता था। 24 मार्च 2022 को ओल्ड रेलवे रोड से खाना लेकर राजेंद्र नगर में राजीव गांधी हाई स्कूल के पास देने के लिए गया था। दोषियों ने मुझे एक सुनसान जगह पर बुला लिया। जब पीड़ित ने दोषियों से ऑर्डर के 199 रुपये मांगे तो एक ने चाकू निकाल लिया। दूसरे व्यक्ति ने सेविंग ब्लेड दिखाकर पीड़ित का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद मोटरसाइकिल भी छीन ली। इसके बाद दोषियों ने मौके से जान से मारने की धमकी देकर मौके से भगा दिया। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed