{"_id":"61a0e9d067b50c623f2728e0","slug":"seven-new-cases-of-corona-infection-were-found-14-were-also-cured-gurgaon-news-noi6179636137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : कोरोना संक्रमण के सात नए केस मिले, 14 लोग ठीक भी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : कोरोना संक्रमण के सात नए केस मिले, 14 लोग ठीक भी हुए
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी संक्रमण के सात नए मामले सामने आए। हालांकि 14 लोग स्वस्थ होकर घर को लौटे। जिले में कुल 60 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से तीन अस्पताल में भर्ती हैं और 57 होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।
जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने टीकाकरण पर जोर देते हुए कहा है कि अभी खतरा टला नहीं है। इसलिए सतर्कता जारी रहनी चाहिए। शुक्रवार को विभाग की ओर से 3419 लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया था। दूसरी ओर संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार को जिले के 27 टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। 22 केंद्रों पर कोविशील्ड की डोज और तीन केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
38 लाख से अधिक लोग टीकाकरण के दायरे में आए
जिले में शुक्रवार को 133 टीकाकरण केंद्रों पर 9 हजार 934 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। इस तरह अब तक कुल 38 लाख 14 हजार 976 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि कैम्प में आने वाले लोगों को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं। सभी लोगों का पहले आओ पहले लगवाओ की तर्ज पर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन सुविधा है। इसके अलावा हर घर दस्तक अभियान के तहत भी जिले में 69 स्थानों पर घर घर जाकर वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा।