{"_id":"68b1f54c5b77dbf01a0ce104","slug":"seva-fortnight-will-run-from-17th-on-the-birthday-of-prime-minister-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65952-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 से चलेगा सेवा पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 से चलेगा सेवा पखवाड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर होने वाले सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटेंगे। इसके लिए प्रदेश स्तर की टीम बनाई गई है।
प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी है। यदि किसी की व्यवस्था खराब है तो कांग्रेस की है। झूठ बोलना तो कांग्रेस नेताओं का स्वभाव बन गया है। राहुल गांधी गरीब के दर्द को क्या जानें। पीएम मोदी के लिए अशोभनीय भाषा बोलना राहुल गांधी की आदत हो गई है।
उन्होंने कहा कि दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना के जरिए महिलाओं को 2100 रुपये देने वाला देश का पहला राज्य हरियाणा बना है, हालांकि मध्य प्रदेश में महिलाओं को 1500 रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा कि 23 से 60 वर्ष तक की लगभग 21 लाख बहनों को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने वाला है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, कार्यालय सचिव महेंद्र पांडे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री कृष्ण बेदी, डा. अर्चना गुप्ता, गुलशन भाटिया के अलावा सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी और कार्यालय समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी नेताओं का स्वागत किया।