{"_id":"65681a8d7f4a9a7c310eddfd","slug":"service-of-workers-who-create-obstruction-in-cleaning-work-terminated-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले कर्मियों की सेवा समाप्त, नगर निगम ने 26 पर की कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले कर्मियों की सेवा समाप्त, नगर निगम ने 26 पर की कड़ी कार्रवाई
Thu, 30 Nov 2023 10:46 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:46 AM IST
सार
गुरुग्राम नगर निगम की ओर से बुधवार को सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले लगभग 26 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम नगर निगम की ओर से बुधवार को सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले लगभग 26 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की गई। यह कर्मी आदेशों की अवहेलना कर निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे सफाई कार्य में समय-समय पर बाधा उत्पन्न कर रहे थे। शहर के कई आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और अन्य व्यक्तियों ने जोन-1 व जोन-2 क्षेत्रों के संयुक्त आयुक्तों से मिलकर इस बारे में शिकायत की थी।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि कुछ सफाई कर्मचारी हड़ताल के नाम पर शहर की सफाई व्यवस्था को खराब कर रहे हैं। ऐसे में अगर आम नागरिक भी अपने क्षेत्र में सफाई का कार्य करता है, तो उसके कार्य में भी बाधा उत्पन्न की जाती है। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की, जिस पर कार्रवाई करते हुए लगभग 26 कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निगम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि गलत आचरण से नगर निगम गुरुग्राम की छवि को धूमिल करने वाले तीन कर्मचारियों पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने सफाई कर्मचारी नरेश, रामसिंह व राजेश कुमार के खिलाफ ठेकेदारों से अवैध वसूली करने का मामला दर्ज किया था। नगर निगम अधिकारियों द्वारा इस मामले में कार्रवाई करते हुए नरेश व रामसिंह की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं, जबकि सफाई कर्मचारी राजेश कुमार को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन