फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Servant absconded with one lakh rupees including scooty

एक दिन पुराना नौकर स्कूटी समेत एक लाख रुपये लेकर हुआ फरार

Sun, 10 Jul 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Servant absconded with one lakh rupees including scooty
गुरुग्राम। एक दिन पहले काम पर रखे गए नौकर पर भरोसा करना सेक्टर- 14 थाना क्षेत्र की एक महिला दुकानदार को भारी पड़ गया। उसने अपनी स्कूटी देकर एक लाख रुपये किसी को देने के लिए उसे भेजा था लेकिन वह स्कूटी और पैसे लेकर फरार हो गया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि उसने जो पहचान पत्र दिए हैं, वह भी फर्जी हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी अनीता जिंदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि माता रोड पर इंटरप्राइसेस नाम से उसकी दुकान है। बीते मंगलवार को बेटे के फोन पर नेहल बख्शी के नाम के व्यक्ति का फोन आया था। उसने बताया कि मुझे आपका नंबर वर्क इंडिया के एप से मिला है और मुझे नौकरी की तलाश है । बेटे ने उसे काम पर रख लिया। पीड़िता ने बताया कि बुधवार शाम को उसे स्कूटी देकर सोहना चौक के पास किसी को एक लाख रुपये देने के लिए भेजा था। करीब आधे घंटे बाद उसके पास फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद जिस व्यक्ति को पैसे देने थे, उससे बात की तो उसने बताया कि अभी पैसे नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed