फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seminar organized on World Hindi Day

Gurugram News: विश्व हिंदी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

Tue, 13 Jan 2026 04:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Seminar organized on World Hindi Day
गुरुग्राम। विश्व हिंदी दिवस पर ईएसआईसी उप क्षेत्रीय कार्यालय में हिंदी कार्यशाला के साथ संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक (कार्यान्वयन) भारत सरकार गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग, नई दिल्ली कुमार पाल शर्मा ने किया। पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। इसके उपरांत प्रतिभागियों द्वारा कविता, गीत, गजल सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशासन शाखा को अंतर-शाखा कार्यालयी राजभाषा चल शील्ड योजना के अंतर्गत शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संयुक्त निदेशक कुमार पाल शर्मा ने कहा कि हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इसके सतत प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। इस अवसर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति तत्वावधान में आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनुवाद अधिकारी बिरजू सिंह, सहायक निदेशक स्वीटी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed