फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sector-31 HUDA Market has become the center of administrative neglect

Gurugram News: प्रशासनिक उपेक्षा का केंद्र बनी सेक्टर-31 हुडा मार्केट

Wed, 21 Jan 2026 05:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Sector-31 HUDA Market has become the center of administrative neglect
150 से अधिक दुकानों वाली इस मार्केट में केवल एक सार्वजनिक शौचालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-31 हुडा मार्केट आज प्रशासनिक उपेक्षा का केंद्र बन चुकी है। शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के बावजूद यह बाजार सफाई, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। नगर निगम की उदासीनता का आलम यह है कि 150 से अधिक दुकानों वाली इस मार्केट में केवल एक सार्वजनिक शौचालय है, जिसका उपयोग महिला और पुरुष दोनों को मजबूरी में करना पड़ता है।
इसके अलावा इस शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी कागजों में तो नगर निगम की है, लेकिन असलियत में दुकानदार चंदा इकट्ठा कर इसे चालू रखते हैं। संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बताया कि बदहाल सीवर और अंधेरे के कारण ग्राहकों ने बाजार से दूरी बना ली है, जिससे व्यापार चौपट हो रहा है। प्रशासन की यह अनदेखी न केवल व्यापारियों के भविष्य, बल्कि नागरिकों की गरिमा और सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी के कारण लोग बना रहे बाजार से दूरी
मार्केट में सिर्फ एक वॉशरूम है। महिलाओं के लिए अलग शौचालय न होने के कारण ग्राहक परेशान होते हैं। अधिकारी सिर्फ फाइलों में काम करते हैं। - प्रवेश अत्री, उपाध्यक्ष

सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बाजार में सीवर ओवरफ्लो रहता है। बदबू और गंदगी के कारण ग्राहक बाजार आने पसंद नहीं करते। - एसपी आहूजा

बाजार में कम से कम तीन सार्वजनिक शौचालयों की सख्त जरूरत है, लेकिन बार-बार दिए गए आवेदनों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। - हरीश आहूजा

रात होते ही बाजार की हालत और भी खराब हो जाती है। पूरी मार्केट में केवल एक स्ट्रीट लाइट काम कर रही है। अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है। - मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed