फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scrap trader beaten up by taking hostage for five hours

स्क्रैप कारोबारी का अपहरण के बाद नंगा कर पीटा

Tue, 29 Jun 2021 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Scrap trader beaten up by taking hostage for five hours
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में दो स्क्रैप व्यापारियों का अपहरण कर उन्हें ट्रक व कैंटर में बंधक बनाने के साथ ही पांच घंटे तक नंगा कर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मोबाइल व 35 हजार रुपये भी लूट लिये। उनके चंगुल से छूटने के बाद घटना की जानकारी थाने में दी। पुलिस अपहरण व लूट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले खुर्शीद ने पुलिस को बताया कि वह अपने बहनोई सफकत के साथ मोहम्मदपुर झाड़सा गांव में स्क्रैप का काम करता है। उन्होंने गांव में ही अपना गोदाम बनाया हुआ है। 25 जून की रात गांव के ही रहने वाले धारा, सुभाष, संजय नरेंद्र उर्फ धाधू, विनोद, धर्मी, आजाद का भाई राजेंद्र व अन्य लोग आए।
विज्ञापन

उन पर चोरी का माल खरीदने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। बाइक व स्कूटी पर अपहरण कर सेक्टर-37 में जेबीएम कंपनी के पास खाली प्लॉट पर बनी ट्रक पार्किंग पर ले गए। यहां पर उनके हाथ पैर बांधकर ट्रक और कैंटर में डाल दिया। आरोपी पांच घंटे तक उन्हें नंगा कर पीटते रहे। वहां से छूटने के बाद उसने पूरी जानकारी अपने बहनोई को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed