फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scorpio collision killed two people

Gurugram News: स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत

Sun, 05 Mar 2023 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collision killed two people
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। फर्रुखनगर रोड पर धनकोट में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। धनकोट की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार व एक पैदल सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार व बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्कोर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


फर्रुखनगर रोड को जी-20 की बैठक के दौरान डेलिगेट्स के सुलतानपुर जाने के लिए पूरी तरह चमकदार बनाया गया है। ऐसे में इस रोड पर गाडि़यों की रफ्तार अचानक तेज हो गई है। इस रफ्तार की वजह से रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। शाम को धनकोट की तरफ से फर्रुखनगर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो का संतुलन उस समय बिगड़ गया, जब एक बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था। बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो की टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क के बीच में ही गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया। इस हादसे में बाइक सवार आरिफ निवासी रामगढ़ अलवर व जगत लाल निवासी करनैलगंज गोंडा दोनों की मौत हो गई। आरिफ एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था जबकि जगतलाल एक आश्रम में सेवादार का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed