फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scooty rider crushed to death by driving backwards at high speed

Gurugram News: तेज रफ्तार से पीछे की और कार चलाकर स्कूटी सवार को कुचला, मौत

Fri, 05 May 2023 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider crushed to death by driving backwards at high speed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। जेल मोड़ के पास बुधवार रात को सोहना एलिवेटेड रोड की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार में गाड़ी पीछे करने के दौरान स्कूटी सवार की उससे कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान उदित शुक्ला (37) के रूप में हुई है। हादसे के दौरान स्कूटी के पीछे आ रही एक अन्य कार ने हादसे को देखते हुए अचानक ब्रेक लगाए तो वह कार फिल्मी अंदाज में पलट गई। मृतक के भाई की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमवीएन सोसाइटी निवासी उदय शुक्ला ने बताया कि उसका भाई नोएडा में नौकरी करता था। मंगलवार रात को वह नौकरी से वापस घर पर आ रहा था। इसी दौरान सोहना एलिवेटेड रोड की सर्विस रोड पर चल रही स्विफ्ट गाड़ी के चालक ने गाड़ी तेज रफ्तार में पीछे की तरफ चला दी। इसके चलते गाड़ी स्कूटी को कुचलते हुए उस पर चढ़ गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने हादसे को देखते हुए हैंड ब्रेक लगाए तो वह रोड पर ही पलट गई, हालांकि उस कार में सवार दोनों युवक सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed