{"_id":"644d6a2b720668fc970d8167","slug":"scooty-rider-absconded-by-snatching-the-phone-of-the-scumbag-youth-gurgaon-news-c-1-1-479024-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूटी सवार बदमाश युवक का फोन छीनकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूटी सवार बदमाश युवक का फोन छीनकर फरार
विज्ञापन
काम खत्म कर घर की तरफ जा रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-45 में बृहस्पतिवार को घर की तरफ जा रहे एक युवक से स्कूटी सवार दो बदमाश फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-45 निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बीते बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अपने कार्यालय से काम खत्म कर घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान घर से थोड़ी दूर ही स्कूटी पर सवार दो लोग आए और उससे बात करने लगे। बात करने के दौरान अचानक से उन्होंने उसका फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने फोन लूटने वालों की स्कूटी का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।