{"_id":"64f76ac44a1d554eff05d4a9","slug":"scooty-hit-in-dispute-over-car-removal-attempt-to-burn-kerosene-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13717-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार हटाने के विवाद में स्कूटी को मारी टक्कर, केरोसिन डाल जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार हटाने के विवाद में स्कूटी को मारी टक्कर, केरोसिन डाल जलाने का प्रयास
विज्ञापन
पीड़ित युवक की उंगली भी चबाई, घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में कार हटाने के विवाद में स्कूटी सवार युवक से मारपीट कर केरोसिन डालकर जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी कार से स्कूटी को टक्कर भी मारी। आरोपी के पिता ने युवक की उंगली चबा डाली। घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, वजीराबाद गांव के इंद्रजीत यादव ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 10 बजे स्कूटी से घर जा रहा था। उसके घर के पास गली में पवन कुमार अपनी कार लेकर खड़ा था। आरोप है कि उसने कार हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो पवन ने कार पीछे कर स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
पीड़ित इंद्रजीत ने बताया कि इस दौरान पवन के पिता भी आ गए। दोनों ने मिलकर उसे पीटा। पवन के पिता ने उसकी उंगली चबा डाली। इसके बाद पवन का बेटा घर से केरोसिन ले आया और उस पर डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और उसे वहां से निकालकर अस्पताल ले गए। पीडि़त की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।