फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scooter rider dies due to vehicle collision on Delhi-Jaipur highway

दिल्ली जयपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत

Wed, 20 Jul 2022 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider dies due to vehicle collision on Delhi-Jaipur highway
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार की देर रात एक वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई। युवक के दोस्त की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से फर्रूखनगर के खवासपुर गांव के रहने वाले तेज सिंह ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानेसर के ही एक रिसॉर्ट में बाउंसर की नौकरी करते हैं। पिछले मंगलवार की रात उनके दोस्त आलिम त्रिपाठी का उनके पास फोन आया। आलिम ने उनसे मिलने की इच्छा जताई और इसके लिए आईएमटी चौक पर बुलाया।
विज्ञापन

दोस्त के बुलाने पर वह आईएमटी चौक पर पहुंच गए। दोनों ने वहां काफी देर तक खड़े होकर बातचीत की, उसके बाद साथ में ही एक होटल पर खाना खाया। शिकायत के मुताबिक तेज सिंह व आलिम दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैठकर दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुरुग्राम की तरफ जा रहे थे। दोनों खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास पहुंचे ही थे कि एक वाहन ने उनके स्कूटर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आलिम स्कूटर से छिटककर सड़क पर जा गिरे। हादसे में तेज सिंह को तो ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन आलिम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेक्टर 10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक जांच के बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए वाहन नंबर के आधार पर पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed