फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Schools from class 6th to 12th will open from today

आज से खुलेंगे छठी से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल

Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Schools from class 6th to 12th will open from today
गुरुग्राम। एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण स्तर घटने के बाद गुरुग्राम सहित चार जिलों में सोमवार को 17 दिनों बाद छठी से 12वीं कक्षा के लिए सरकारी और निजी स्कूल खोले जाएंगे। वर्तमान में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्र मूल्यांकन परीक्षा (स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट) चल रही हैै। स्कूल खुलने के बाद ऑनलाइन परीक्षा के साथ छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों में आकर भी परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि जिन विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते, उनकी ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा होगी, जबकि तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही अपनी छात्र मूल्यांकन परीक्षाएं देनी है।
विज्ञापन

स्कूल खुलने के बाद छठी से 12वीं के पेपर ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी होंगे। सोमवार को छठी कक्षा में संस्कृत, उर्दू, पंजाबी विषय का पेपर, सातवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर, आठवीं कक्षा का विज्ञान विषय का पेपर, नौवीं कक्षा में हिंदी विषय का पेपर, 10वीं कक्षा में विज्ञान विषय का पेपर, 11वीं कक्षा में वोकेशनल विषयों, कंप्यूटर विज्ञान, ज्योग्राफी विषय का पेपर और 12वीं कक्षा में फाइन आर्ट, म्यूजिक, कंप्यूटर विज्ञान, ज्योग्राफी विषय का पेपर होगा। छात्र मूल्यांकन परीक्षाएं आगामी 23 दिसंबर तक आयोजित होंगी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जैकबपुरा के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि छात्र मूल्यांकन परीक्षा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही विकल्प रहेंगे। हालांकि परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र छपवाए गए हैं, सोमवार को पता चल सकेगा कि कितने विद्यार्थी स्कूलों में परीक्षा देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed