{"_id":"69d25d29305a8fae870caa80","slug":"schedule-of-supplementary-examination-released-will-start-from-april-20-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84076-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी, 20 अप्रैल से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी, 20 अप्रैल से होगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सप्लीमेंट्री असेसमेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक आयोजित की जाएंगी। विभाग ने स्कूलों को समयबद्ध तरीके से परीक्षा संपन्न कराने और सभी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं मौखिक और लिखित दोनों रूप में होंगी।
कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के साथ-साथ संस्कृत, पंजाबी या उर्दू विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी। सह-शैक्षणिक विषय जैसे ड्राइंग, होम साइंस और म्यूजिक भी मूल्यांकन का हिस्सा होंगे। परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक होंगी। प्रश्न पत्र एससीईआरटी के तय सिलेबस और पैटर्न के अनुसार तैयार किए जाएंगे।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से पूरा करें। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन एफएलएन कार्यक्रम के तहत किया जाएगा, जिससे उनकी बुनियादी पढ़ाई और समझ को परखा जा सके। संवाद