फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sarpanch accused of corruption in development works in Khori Kala

Gurugram News: खोरी कला में सरपंच पर लगाया विकास कार्यों मे भ्रष्टाचार का आरोप

Fri, 05 May 2023 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch accused of corruption in development works in Khori Kala
उपमंडल अधिकारी सहित कई विभागों में दी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल की ग्राम पंचायत खोरी कला की महिला सरपंच पर पंच दंपती ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायत विभाग हरियाणा, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली सहित उपमंडल अधिकारी को शिकायत देकर जांच की मांग की है।


खोरी कला निवासी पंच दंपती आजाद खान व मुनतिजा खान ने शिकायत में कहा है कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। गांव की सरपंच महिला शालिनी आर्य हैं जबकि उनके पति ही ग्राम पंचायत संबंधित सभी मामलों में हस्तक्षेप करते हुए सब कुछ तय करते हैं। पंच दंपती का कहना है कि वह विकास कार्यों को लेकर होने वाली बैठक में अपने वार्ड की समस्याओं को रखते हैं तो उन्हें नकार दिया जाता है। अधिकतर पंच सदस्य विकास को लेकर होने वाली बैठकों से दूरी बनाए रखते हैं। जब कभी गांव के विकास कार्यों को लेकर बैठकें होती हैं तो सरपंच पति व पंचायत सचिव अपने आप ही प्रस्ताव लिखकर पंच सदस्यों के हस्ताक्षर करा लेते हैं। हस्ताक्षर न करने की हालत में वह उन्हें खुली चेतावनी देते हैं। शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले ही सरपंच ने गांव में दो रास्तों का निर्माण शुरू कराया, जिसमें भारी अनियमितताएं बरती गईं। रास्तों के निर्माण कार्य को रोकना चाहा तो उन पर ही उल्टे-सीधे आरोप लगा दिए। आरोप है कि ग्राम पंचायत का जो व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है, उसमें से भी निकाल दिया गया। भ्रष्टाचार संबंधित मामलों की जांच करने के लिए उन्होंने उप मंडल अधिकारी सहित कई विभागों में शिकायत भेजी है। वहीं इस बारे में महिला सरपंच के मोबाइल पर संपर्क करने पर पति ने जवाब देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed