{"_id":"699ef1e06830519b46031c65","slug":"saras-melanow-preparations-for-farewell-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80745-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरस मेला...अब विदाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरस मेला...अब विदाई की तैयारी
विज्ञापन
आखिरी दिन आज, जिले के लोगों ने मेले के माध्यम से किया मिनी इंडिया का दीदार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-29 में आयोजित सरस मेले का आज आखिरी दिन है। मेले में सभी राज्यों से आईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की अब विदाई की तैयारी है। मेले में स्टॉल संचालित कर रहीं महिलाएं खट्टी-मीठी यादों के साथ अपने राज्यों को लौटेंगी। जिले के लोगों ने मेले के माध्यम से मिनी इंडिया का दीदार किया। मेले के अंतिम दिन महिलाओं को भीड़ बढ़ने से बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है। बुधवार को कुछ स्टॉलों के सभी सामानों पर 20 से 30 प्रतिशत की छूट देखने को मिली। इस बार मेले में हर राज्यों के स्वादिष्ट भोजन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
उम्मीद के अनुसार नहीं हुई बिक्री
मेले में आकर बहुत अच्छा लगा। जगह-जगह पानी व बैठने की सुविधा मेले की रौनक में चार चांद लगाने का काम कर रही है। - पूजा यादव, ग्राहक
मैं परिवार के साथ मेला घूमने आई हूं और मैंने मेले से घर सजाने की कई चीजें खरीदी है। - संगीता यादव, ग्राहक
पहली बार गुरुग्राम में अपना स्टॉल लगाया है। उम्मीद के अनुसार सेल नहीं हुई लेकिन छूट की वजह से अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। - जहिरा, दुकानदार
सरस मेले में कई स्थानों पर गई हूं। पिछले दो दिन से बिक्री में इजाफा हुआ है। मेले की शुरुआत में बिक्री कम होने की वजह निराश थी। - उत्तरा पुरकैत, दुकानदार