फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitation workers demonstrated

Gurugram News: सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Sep 2023 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers demonstrated
3500 कर्मचारियों का ठेका समाप्त करने का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। शहर में ठेका सफाई मजदूरों का ठेका समाप्त कर दिए जाने के विरोध में शनिवार को पुराने नागरिक अस्पताल के सामने बने नगर निगम कार्यालय पर सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी संघ ने एलान किया है कि सोमवार को वह नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अगर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो मंगलवार से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

नगर निगम में करीब सात हजार सफाई कर्मचारी हैं। इनमें 200 कर्मचारी स्थायी कर्मचारी हैं। जबकि 3500 ठेका कर्मचारी हैं। अन्य कर्मचारी अस्थायी हैं। सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान राम सिंह कहते हैं कि ठेका कर्मचारी भी वही काम करते हैं जो अन्य सफाई कर्मचारी करते हैं। उनको इस तरह हटाना उनके साथ अन्याय है। इनकी मांगों को लेकर सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम अधिकारियों से मिलने जा रहा है। अगर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो मंगलवार से हड़ताल की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed