फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitation system to be made more effective: Joint Commissioner

सफाई व्यवस्था को बनाया जाए और अधिक प्रभावी : संयुक्त आयुक्त

Sun, 14 Jun 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Sanitation system to be made more effective: Joint Commissioner
सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम का विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रहा है। नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त पुनीत ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेक्टर-8 में सड़क पर चल रहे सफाई कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित बनाया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी क्षेत्र में कचरा जमा न होने पाए और नियमित रूप से सफाई कार्य जारी रहें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और जीवन स्तर के लिए जरूरी है। इसलिए नगर निगम की प्राथमिकता है कि क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था लगातार मजबूत बनी रहे। निगम की ओर से गांवों, सेक्टरों और प्रमुख सड़कों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके तहत क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखना और लोगों को गंदगी से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है।
विज्ञापन

----------------
स्वच्छता और हरियाली पर जोर

मानेसर। केंद्र सरकार के जनसेवा के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मानेसर नगर निगम द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने तथा फोर बीन (चार डिब्बे) प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन रविवार को सेक्टर-82 स्थित टाउन स्क्वेयर मार्केट और सेक्टर-90 के स्फायर मॉल में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने नाटक और गीतों के जरिये बताया कि घरों में ही कूड़े का सही तरीके से पृथक्करण करना कितना जरूरी है। उन्होंने लोगों को गीले कचरे, सूखे कचरे, ई-वेस्ट और अन्य अपशिष्ट को अलग-अलग रखने के फायदे भी बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed