Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sandalwood worth two crores recovered

Gurugram News: दो करोड़ की चंदन की लकड़ी बरामद

Tue, 11 Jun 2024 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sandalwood worth two crores recovered
आरोपी कैंटर चालक पुलिस नाका देकर हुआ फरार, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सिकन्दरपुर की पुलिस टीम ने अवैध तरीके से चंदन की लकड़ी ले जाते एक कैंटर को मानेसर एनएच-48 पर पकड़ा है। आरोपी मशीनरी के कार्टून में लकड़ियों को भरकर ला रहे थे। पुलिस ने करीब 4200 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की है। इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये की बताई जा रही है। पुलिस नाका देखकर कैंटर चालक फरार हो गया। मानेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अपराध शाखा सिकन्दरपुर के प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि रविवार की रात करीब दो-ती तीन बजे पर केएमपी पर पचगांव चौक से नूंह निवासी आमिर कैंटर में अवैध रूप से चंदन की लकड़ी तस्करी के लिए गुरुग्राम से दिल्ली लेकर जाएगा। इस पर पुलिस ने मानेसर घाटी के नजदीक शनिदेव मंदिर एनएच -48 पर दिल्ली की तरफ जाने वाले रोड पर नाकाबंदी कर दी। इस बारे में वन विभाग के रेंज अधिकारी कर्मवीर को मौके पर बुलाया गया। थोड़ी देर बाद जयपुर की तरफ से एक कैंटर आता दिखाई दिया और पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। कैंटर चालक नाके से करीब 20 कदम पीछे कैंटर को साइड में रोककर मानेसर पहाड़ी की घाटी में अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस के काफी तलाश करने के बावजूद नही मिला। कैंटर के अंदर मशीनरी के कार्टून बॉक्स में चंदन की लकड़ी भरी मिलीं।
विज्ञापन

इसमें कुल 125 लकड़ियां थी। आरोपियों ने लकड़ियों को तीन-पांच फीट का काटकर कोका कोला, प्रिंस कैसल बिन आइस फिलर, कॉर्नेलियस ब्लू, इलेक्ट्रिक डिस्पेंसर जैसे बाक्स में रख रखा था। कैंटर का धीरज धर्मकांटा नजदीक पॉवर ग्रिड तावडू रोड पचगांव पर ले जाकर वजन कराया गया। जिनका वजन 4200 किलो निकला। कैंटर में शिवम एक्सप्रेस बेंगलुरु कर्नाटक की बिल्टी मिली । कैंटर के अंदर 90 कार्टून बॉक्स थे। पुलिस के अनुसार आरोपी आमिर के खिलाफ चंदन की लकड़ियों की तस्करी के लिए, बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध रूप से कैंटर में कार्टून की आड़ में भरकर जुर्म करने पर कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी मशीनरी के सामान के साथ चंदन की लकड़ी लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed